उरई। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का भरकस प्रयास कर रही है लेकिन विभाग के नीचे बैठे कारिंदे अपनी हठधर्मिता के कारण आम लोगों को इसका लाभ नही होने दे रहे।
आपको बताते चले कि 33 केवी फीडर रामपुरा पर तैनात अवर अभियंता की लचर कार्यप्रणाली के चलते वहां के लाइन मैन मोनू, सुखवीर व छोटू निरंकुश हो गये हैं जो अपनी मनमर्जी से व्यवस्था का संचालन करते हैं। उपकेंद्र पर लाइट होने के बावजूद भी वह ग्रामीण क्षेत्र व नगर पंचायत ऊमरी की लाइन काटने में संकोच नही करते। पूंछने पर वे बराबर यही जाबव देते रहते हैं कि सटडाउन चल रहा है। कभी कहते हैं कि ऊपर से ही लाइट नही आ रही।
बताते हैं कि लाइन मैन प्राइवेट नलकूप मालिकों से अच्छी खासी उगाही करते हैं। इससे विभाग की बदनामी हो रही है और लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। सरकार का कहना है कि नगरीय क्षेत्र में 20 घंटे बिजली मिलेगी लेकिन ऊमरी नगर क्षेत्र में 10 या 12 घंटे की आपूर्ति नही दी जाती।






Leave a comment