उरई। रंजिश के चलते दबंगों ने खेत में सिचाई के लिए लगे सोलह पाइप जला डाले और पिपरमेंट की फसल उखाड़कर बर्बाद कर दी। उनके तांडव की शिकायत पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर की तो मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी दाउदपुर में शुक्रवार की शाम श्रीराम नगायच के खेत पर भारी नुकसान किया गया। श्रीराम नगायच ने गांव के दबंग कलू पांचाल को इसमें आरोपित किया है। उनका कहना है कि कलू उनसे पुराने समय से रंजिश मानता है जिसके कारण उसने उनका पाइप जलाकर और फसल उखाड़कर काफी नुकसान कर डाला। रोकने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment