कोंच-उरई । ‘दर्पणÓ संस्था के प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे ने कहा है कि दर्पण का प्रयास बच्चों की अभिनय की उड़ान को पंख देना है ताकि वे जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी के पायदान तय कर सकें। यह बात उन्होंने शनिवार को ‘दर्पण जन कल्याण समितिÓ द्वारा प्रारंभ की गई एक महीने की प्रशिक्षण कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कही।

नगर की प्रमुख समाजसेवी और सांस्कृतिक संस्था ‘दर्पण जल कल्याण समितिÓ ने शनिवार से एक माह की नि:शुल्क नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला नगर के कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में शुरू की है। इस कार्यशाला में बच्चों को बिभिन्न बिधाओं लेखन, नाटक, कोरियोग्राफी, आर्ट, एंकरिंग, भाषण आदि बिधाओं में प्रशिक्षित किया जायेगा। नगर की किन्नर सरोज व सोनीबाई के अलावा नगर के कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये पहले दिन डेढ सैकड़ा से भी अधिक बच्चे आये। इस मौके पर अतिथियों ने दर्पण संस्था के प्रयास को सराहनीय बताते हुये कहा कि ऐसे प्रशिक्षण बाकई प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करा कर आगे बढाने का अवसर देते हैं। ऋषि झा ने कहा कि बच्चों के गुणों को निखारने का सशक्त माध्यम है अभिनय जिसमें उनकी अभिरुचियों के अनुरूप उन्हें दक्ष करने का प्रयास किया जाता है। प्रशिक्षक सूर्यदीप सोनी, डॉ. मृदुल दांतरे, दीपक सोनी, शिवानी श्रीवास्तव, बिशाल अग्रवाल, अमन सक्सेना, शिवम झा आदि अपने अपने फन का प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान प्रधानाचार्या कुंती निरंजन, पत्रकार रमेश तिवारी, पुरुषोत्तम रिछारिया, इंजी. असद अहमद, सलमान, शाहरुख, शिवांक खरे, विकास, वीरू कुशवाहा, मधुर गर्ग, नीरज, दीपेश, दीपेंद्र, शशांक, अंजली, ध्रुव सोनी, निखिल सोनी, आर्यन गुप्ता, हिमांशु, हिमानी, दीपा, आशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment