
कोंच–उरई मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहां विकास खंड कोंच के पंद्रह जोड़ों की शादियां वैदिक रीति से संपन्न हुई। ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐंन्द्रकुमार सिंह निरंजन ने अपनी ओर से सभी कन्याओं को मंगलसूत्र तथा सांसद प्रतिनिधि तेजप्रताप सिंह चंदेल ने घर गृहस्थी में उपयोग की वस्तुयें उपहार स्वरूप प्रदान कीं।
ब्रजेशकुमार सिंह दद्दा की अध्यक्षता में आशीर्वाद गेस्ट हाउस में मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर अतिथि शिरकत कर रहे सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिपं अध्यक्ष सुमन निरंजन, उनके प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन, ब्लॉक प्रमुख कोंच ऐंन्द्रकुमार सिंह बबलू विरगुवां, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत, जिला समाज कल्याण अधिकारी जेआर प्रजापति, बीडीओ कोंच सत्तीदीन वर्मा आदि की मौजूदगी में पंद्रह जोड़ों ने अग्नि के गिर्द सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। सभी अतिथियों ने नव युगलों को आशीर्वाद प्रदान करते हुये उनको सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनायें दीं। संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। वेदपाठी ब्राह्मïणों व आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी कराईं। इससे पूर्व अतिथियों ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। ब्लॉक अधिकारियों एवं कर्मियों एडीओ रविशंकर निरंजन, कुसुम निरंजन, एडीओ गिरिजाशंकर निरंजन, एडीओ नरेश दुवे, सदानंद यादव, वीरसिंह यादव, संजय शर्मा आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान कमलेश चोपड़ा, प्रधान चंदुर्रा संजयसिंह, राजीव पटेल, प्रधान बसोव राजेश राजपूत, रामखिलावन निरंजन, केके यादव, राजीव रेजा, हिमांशु निरंजन, दाऊ परैथा, बबलू जखौली, छोटू, अनूप, संजय सिंघाल, राजीवसिंह, महेन्द्र पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इन जोड़ों ने लिये सात फेरे
शनिवार को जिन जोड़ों ने सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया उनमें रमादेवी संग असनेशकुमार, नेहा संग अवधेश, साधना संग राहुल दांतरे, संतोषी संग भानुप्रताप, कमलादेवी संग कंचनसिंह, पूनम संग सुनील, आरती संग जितेन्द्र, चंद्रभान संग रामशरण, गोल्डी संग हरीसिंह, सोनम संग अजय, रश्मि संग शिवेन्द्र, छाया संग हरीशंकर, उमा संग रोहित, भगवती संग बृषभान, कांति संग सोनू दांपत्य डोर में बंधे।
योजना ने गरीब की नैया पार लगाई
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब बेटियों के हाथ पीले होने की सर्वत्र सराहना तो हो ही रही है, वहां विवाह बंधन में आई एक कन्या संतोषी की मां तो दोनों हाथों से मुख्यमंत्री को दुआयें दे रही है, खासतौर पर ब्लॉक प्रमुख ऐंन्द्रकुमार सिंह द्वारा एसी गेस्ट हाउस में की गई व्यवस्था को लेकर वह बहुत ही गद्गद् दिखी। संतोषी की मां श्यामादेवी निवासी नरी बहुत ही गरीब है और उसकी छह बेटियां हैं जिनमें चार की शादियां पहले ही हो चुकी हैं और आज पांचवीं बेटी की शादी है। उसका पति मजदूरी करके किसी तरह परिवार की गाड़ी खींच रहा है। संतोषी का इकलौता भाई मंगलसिंह दिव्यांग है। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इस परिवार के लिये किसी वरदान से कम नहीं है।






Leave a comment