कोंच-उरई । पुलिस की तत्परता से एक गाय न केवल कटने से बच गई बल्कि दो अभियुक्त भी उसकी गिरफ्त में फंस गये। दोनों व्यक्ति आराजी लेन में पेड़ की आड़ में गाय को रखे थे और कटने के औजार तैयार कर रहे थे। दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 11 बजे कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग आराजी लेन में गाय काटने की तैयारी में हैं। सूचना पर फौरी संज्ञान लेते हुये उन्होंने खेड़ा चौकी इंचार्ज जितेन्द्रसिंह और एसआई जितेन्द्रकुमार के साथ पुलिस टीम तैयार की और बताये गये स्थान पर दबिश देने के निर्देश दिये। पुलिस ने रात में ही आराजी लेन में इकबाल के मकान के पीछे दबिश दी तो वहां दो लोग पेड़ों की ओट में गाय बांधे हुये थे और पशु काटने का सामान जुटा रहे थे। पुलिस को देख कर उन दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन सिपाहियों ने उन्हें दौड़ा कर धर दबोचा और गाय को उनके चंगुल से मुक्त करा कराया। पकड़े गये दोनों अभियुक्तों प्रमोद यादव पुत्र हरी यादव निवासी गांधीनगर कोंच तथा नन्नू उर्फ गौस मोहम्मद पुत्र सब्बार निवासी आराजी लेन कोंच के खिलाफ 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

Leave a comment