
* होटलों, ढाबों और ठेकों पर शराब पीने पर कड़ा ऐतराज जताया, संचालकों के खिलाफ हो सकती है कार्यवाही
कोंच-उरई । पिछले दिनों कानपुर में बिषाक्त शराब के सेवन से हुई मौतों पर शासन के रुख को देखते हुये जिला प्रशासन ने मिलावटी और अबैध शराब के काले कारोबार पर लगाम कसने के उद्देश्य से आबकारी विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जोड़ते हुये टीम बनाई जिसने इलाके के तमाम शराबखानों, होटलों और ढाबों पर छापेमारी की। सीओ संदीप वर्मा और नायब तहसीलदार की अगुवाई में निकली इस टीम को देख ठेकों और होटलों पर हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इनकी अंदर तक चेकिंग कर कड़े निर्देश दिये कि होटलों, ढाबों और ठेकों पर शराब पीने की सख्त मनाही है, यदि कहीं ऐसी स्थिति मिली तो इनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
अबैध शराब की विक्री को रोकने के लिए जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर द्वारा गठित की गयी टीम में सीओ संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत, उपनिरिक्षक आरके सिंह चौहान, आबकारी विभाग के विवेक व्यास, कपिल पुरोहित आदि शामिल रहे। इन अधिकारियों ने बीती रात देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स तथा होटलों का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिये। गौरतलब है कि मिलावटी और जहरीली शराब के व्यापक पैमाने पर फलने फूलने और इनके संवन से लगातार हो रही मौतों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने एवं बढते अबैध कारोबार को रोकने के मद्देनजर डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है और अभियान चलाने के निर्देश दिये थे।






Leave a comment