
कोंच-उरई । रविवार को ग्राम सिमिरिया में नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ के समापन के बाद यज्ञ आयोजन कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों साधु संतों के सीता-राम के उद्घोष के साथ भंडारे का श्रीगणेश कराया गया। भंडारे में आसपास के कई गांव से श्रद्घालु भक्त पहुंचे और भंडारे का प्रसाद छका।
जन सहयोग से कराये गये यज्ञ में समापन दिवस पर आयोजित भंडारे की व्यस्था महाराज दयालदास नागा बाबा स्वयं देख रहे थे। यज्ञाचार्य महाराज रामसिया सरकार ग्वालियर ने भक्तों के कल्याण की कामना करते हुये कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से वातावरण पवित्र होता है और लोगों की सोच सकारात्मक होती है जिससे वे समाज के रचनात्मक कार्यों की ओर उन्मुख होते हैं। मध्यान्ह एक बजे से प्रारंभ हुआ भंडारा देर रात्रि तक जारी रहा। आयोजन समिति के शिवराजसिंह निरंजन, रामरूप निरंजन, डॉ. केशवनाथ निरंजन, रामतीर्थ, मनोज पटेल, मोहित पटेल, रामकृष्ण निरंजन, राजीवलोचन श्रीवास्तव, नीरज पटेल, दिलीप पटेल, गांधी पटेल, प्रधान पनयारा अरविंद पटेल, प्रधान विनय निरंजन भदारी, प्रधान प्रतिनिधि अनिल मुखिया, शुशील कुमार दाऊ, जयनारायण पटेल आदि मौजूद रहे।






Leave a comment