झांसी। इलाइट चैराहे पर आस्था के केंद्र मंदिर के पास खुले शराब के ठेकों से धर्मप्राण जनता आंदोलित हो उठी है। समाजसेवी अंशुमन दीक्षित ने जिलाधिकारी को मंदिर के पास से दुकानों को हटवाने के लिए ज्ञापन दिया।
नई दिल्ली के मनुबिहार निवासी अंशुमन दीक्षित अपने परिवार के साथ स्टेशन रोड स्थित भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो वहां स्थिति देखकर दंग रह गये। मंदिर के आसपास नशे में धुत शराबियों की हरकतों से उन्हें गहरा धक्का पहुंचा। बाद में उन्होंने मंदिर के पास से शराब की दुकानें हटवाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।






Leave a comment