कालपी-उरई। शनिवार को दुकान के विवाद को लेकर चाचा-भतीजे पर हमला कर दिया गया। जिनकी हालत नाजुक होने की वजह से उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस इसमें रिपोर्ट लिखने में आनाकानी कर रही है।
घायल उदनपुरा मोहल्ला निवासी अलीम ने बताया कि उनका पुत्र नईम अंसारी अयूब एडवोकेट की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाता था जिसकी मृत्यु के बाद वे दुकान अपने पास रखे हुए हैं और कोर्ट में किराया जमा करा रहे हैं। शनिवार को जब वे दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान भी गायब था। इस पर कहासुनी होने पर उनके मुताबिक अयूब उनके बेटों राही और तनवीर व पत्नी शमशाद ने उन पर और उनके भतीजे इमरान पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। अभी तक इस मामले की रिपोर्ट नही लिखी जा सकी है। उधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है इसके बाद कार्रवाई की जायेगी।






Leave a comment