उरई। कानपुर-झांसी हाईवे पर एट थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर में टैंकर द्वारा टक्कर मारी जाने से हुऐ इस हादसे के चलते जाम लग गया।
एट थाना क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद बिरासनी मोड़ पर झांसी से आ रहे टैंकर की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक गुलाब चंद्र (35वर्ष) पुत्र मिरचाईं बरार निवासी सिकरी व्यास थाना कोटरा की मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव हाइवे की एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।






Leave a comment