उरई। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के मुताबिक कदौरा थाना क्षेत्र में बबीना के पास बाइक से जा रहे उरई के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी राजेश सिंह पुत्र नंदराम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और भाग निकला। बाद में राहगीरों ने कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया। जहां से उसको हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a comment