कालपी-उरई । जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग की निर्माणाधीन सड़क तथा दोहरी लाइन के कार्यो में बैरई में अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर कोई कार्यवाही नही कर रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जोल्हूपुर मदारीपुर की 39 किमी लंबी सड़क का दोहरीकरण का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों के द्वारा समीप के खेतों से मिट्टी का खनन विभाग के द्वारा इस प्रकरण को सब कुछ जानते हुए रोकने या कार्यवाही करने में दिलचस्पी नही ले रहे है रात भर टैªक्टर ट्रालियों से मिट्टी का खनन कराया जा रहा है। इसी प्रकार झांसी कानपुर रेलवे टेªक के दोहरीकरण कार्य में प्रयुक्त बजरा का भी रातों रात अवैध खनन का कारोबार भी खूब फलफूल रहा है। जनहित में जिला प्रशासन तथा खनन अधिकारी से अपेक्षा है कि महेबा विकास खंउ के बैरई गांव के आसपास अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।

Leave a comment