0 पूर्व प्रधान के समक्ष दोनों परिवार का हुआ सुलह समझौता

कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में एक महिला द्वारा अपने पति का ग्रामीण से हुए विवाद में थाने में छेड़खानी का शिकायती पत्र दिया गया बाद में पुलिस ने जांच के बाद महिला द्वारा आरोपी पक्ष से सुलह समझौता कर शिकायती पत्र वापस ले लिया गया ।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम बबीना निवासिनी एक महिला द्वारा शिकायती पत्र दिया गया कि पड़ोसी ग्रामीण द्वारा उसके साथ छेड़खानी व् बत्तमीजी की गयी हैं। उक्त मामले में जब पुलिस द्वारा जांच की गयी तो मामला विवाद का था वही मामले में पहुंचे पूर्व प्रधान भगवानदीन ,नाका प्रधान रामपाल सहित अन्य ग्रामीण द्वारा दोनों पक्षों को बैठकर समझाया गया कि विवाद हुआ है तो उक्त मामले को तूल देना गलत है। वही महिला व उसके पति राकेश कुमार द्वारा चार सभ्रांत लोगों के बीच बैठकर स्वीकार किया कि हम दोनों के बीच विवाद हुआ है और समझौता करते हुए शिकायती पत्र वापस लेने की बात कही। उक्त मामले में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप द्वारा बताया गया कि उक्त मामले में दोनों पक्षांे में सुलह समझौता हो गया है।

Leave a comment