कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र नगर में आज अपने मकान में निर्माण कर व्यक्ति से आपत्ति लगाते हुए पड़ोसी ने वात विवाद शुरू कर दिया जिससे विवाद मारपीट में तब्दील हो गया शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ कार्यवाही कर घायलो को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया।

ज्ञातव्य हो कि थाना नगर कदौरा मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी सिराजुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन द्वारा घायलावस्था में थाने आकर शिकायती पत्र में बताया गया कि वह अपने आवासीय जगह पर दीवाल निर्माण करवा रहा था तभी पड़ोसी अब्दुल हमीद पुत्र सुलेमान द्वारा आपत्ति लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया और और लाठी डंडो से सिराजुद्दीन व् व्रद्ध रियाजुद्दीन को बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया जिनकी हालत देख पुलिस ने डाक्टरी के लिए भेजा गया व् आरोपी अब्दुल शकील सहित अन्य लोगो के खिलाप धारा 323,324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया वही एक आरोपी को पकड़ लिया गया वही द्वितीय पक्ष में अब्दुल मजीद की शिकायत पर दो लोगो के खिलाफ पुलिस द्वारा एनसीआर दर्ज करने की बात कही गयी।

Leave a comment