उरई। पाल बघेल धनगर विकास महासभा जालौन के द्वारा आयोजित आठवां सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 28 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश लिया।

महाकवि कालीदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहरियापुरवा उरई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र पाल प्रधान ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में शंभूदयाल बघेल एडवोकेट हाईकोर्ट ग्वालियर, श्रीरामपाल, राजाराम पाल पूर्व सांसद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा के अलावा पाल समाज के छुन्नापाल, मोहनलाल पाल, बालमराम पाल झांसी, चंदन सिंह पाल ब्लाक प्रमुख नदीगांव, बाबा बालकदास पाल, कल्लन पाल, मुकेश पाल मुसमरिया, रामदास, दशरथ सिंह, अमर सिंह, नरेन्द्र पाल, श्रीधर पाल, नंदराम पाल, उमेश वर्मा, करन सिंह, कालीचरन, सुखीरामपाल, कुंवर पाल, रबीपाल, महेश पाल, बाबूराम पाल आदि ने नव बर वधु को आशीर्वाद देकर उनके मंगल जीवन की कामना की।

समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शंभूदयाल बघेल ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करने का आवाहन किया। पूर्व सांसद श्रीरामपाल ने समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर कर बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह दहेज जैसी बुराइयों को दूर करने में कारगर होगे। आज सामूहिक विवाह समारोह में जिन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया उनमें बेबी हैदलपुर, प्रियंका पाल चैरसी, मधुदेवी मनकारी ममना, अनीता मनकारी, प्रीति मनकारी, संख्या जगनेवा, बंदना हथेही, पूजा मबई, नीरज कैमरा बड़ा लहार भिंड, अनीता देवी रिनिया वैदेपुर, ऊषा देवी पुरा महटौली, सावित्री रिछारा, रिंकी जमालपुरा, अंगूरी देवी रसूलपुर, पारवती पड़रा राठ, क्रांति बकायन झांसी, आरती विनौरा वैद्य, विनीता देवी सैगुवासिया झांसी, रश्मिदेवी ईस्कल झांसी,आरती देवी बिजुआपुर दिवारा और माखन बसबारी हमीरपुर शामिल रहे।

Leave a comment