
कालपी-उरई । एक दशक से अधूरे पड़े कालपी नगर बाईपास हाइवे फोरलेन सड़क निर्माण की मांग को लेकर हिंदू-मुस्लिम एकता संघर्ष समिति कालपी के आवाहन पर रविवार 27 मई को कालपी हाइवे सड़क किनारे नागरिकों के द्वारा एक किमी लम्बी मानव श्रंखला बनाकर आन्दोलन का सूत्रपात किया गया। इस मौके पर सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों के नेताओ ने सड़क निर्माण न होने तक आन्दोलन चलाते रहने के लिये हुंकार भरी। वहीं भाजपा के इलाकाई विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने घोषणा की है कि पंद्रह दिनों के अंदर समाधान निकल आयेगा।
उल्लेखनीय हो कि कालपी मे सड़क चैड़ीकरण का कार्य न होने तथा ओवर व्रिज न होने की बजह से कालपी मे जाम से हालत खराब तथा खतरनाक साबित हो रहे हैं। तथा आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में असमय तमाम लोग काल कवलित हो चुके है। रविवार की सुवह से ही संघर्ष समिति के सदस्य कालपी बाईपास चैराहे मे एकत्रित हो गये। पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान, हाफिज मुहम्मद इरशाद, कमर अहमद, शिव बालक सिंह यादव, सुरेश वर्मा, इरशाद खान, सहित सैकड़ों नगवासियो ने अपनी मांग को लेकर हाईवे सड़क मे मानव श्रंखला बना कर विरोध प्रकट किया। मानव श्रंखला बाद मे खानकाह मुहम्मदिया दरगाह मे पहुंच कर सभा मे परिवर्तित हो गई। काम की परियोजना वर्ष 2003 में शुरू की गई थी। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला ने अपने सम्बोधन मे कहा कि नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिये हाइवे की समस्या गम्भीर रूप धारण कर चुकी है।आगे भी सभी लोग मिलजुल कर संघर्ष करते रहे तो अधूरी कालपी की सड़क निर्माण के लिये जिम्मेदार अफसर मजबूर हो जायेंगे। समाज सेवी राकेश सिंह गुरु ने कहा कि आन्दोलन के अगले चरण मे आन्दोलनकारियों के द्वारा एक जून को हाईवे के आटा टोल प्लाजा मे वाहनों से पथकर वसूली पर रोक लगाई जायेगी। पूर्व विधायक छोटे सिंह चैहान ने चेतावनी स्वरूप कहा कि एक दशक से विभागीय अफसरों के द्वारा झूठे आश्वासन तथा बहाने बाजी की जा रही है। फलस्वरूप कालपी बाईपास हाइवे मे जाम तथा दुर्घटनाओ को देख देख कर जनता का धैर्य जवाब दे चुका है।इसलिए दोषी अफसरों से जनता को अमर्यादित तरीके से निपटने को मजबूर किया जा रहा है। शकील खान तथा हाफिज इरशाद ने कहा कि हाइवे सड़क के मुद्दे पर जनता चुप नहीं बैठेगी
विधायक ने पंद्रह दिनों मे समस्या के निदान का भरोसा दिया
क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन ने खानकाह परिसर की सभा स्थल के मंच से घोषणा की है कि सांसद भानुप्रताप वर्मा, जनपद के तीनों विधायक तथा जिला प्रशासन एंव प्राधिकरण के जिम्मेदार अफसरों के बीच मे कई मीटिंग कालपी हाइवे की समस्या के बारे मे हो चुकी है।28 मई की कालपी डाक बंगले मे फिर वैठक होना है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिनों के भीतर समस्या का समाधान हो जायेगा।
इंसेट–
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
कालपी हाइवे मे आन्दोलन कारियों के द्वारा मानव श्रंखला को मद्देनजर रखकर सड़क से गुजरने वाले एक साइड के वाहनों का रूट डायबर्ट करके गाडियों को बाजार की सड़क से पुलिस ने निकलवाया। उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, सीओ सुवोध गौतम, कोतवाल सुधाकर मिश्रा सहित भारी पुलिस बल हाइवे मे तैनात रहे।






Leave a comment