
उरई। कोरी चेतना समिति के तत्वाधान में द्वितीय जिला समाज सम्मेलन स्थानीय स्वयंवर गेस्ट हाउस राठ रोड उरई पर संपन्न हुआ। जिसमें समाज के निचले तबके के लोगों को सम्मान एवं महिलाओं को अंगवस्त्र साड़ी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नागरिकों को शाॅल डालकर सम्मानित किया गया जिसमें समाज के वरिष्ठ समाजसेवी घासीराम वर्मा पूर्व चेयरमैन के द्वारा अध्यक्षता की गई और समिति के पदाधिकारियों ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित करके किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार समाज की चेतना जगाने के लिए रखे। समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रमोद वर्मा एडवोकेट ने समिति के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि समिति किन-किन मुद्दों पर कार्य करेगी। कार्यक्रम में रामकिशोर वर्मा एड, बैजनाथ वर्मा उपाध्यक्ष, हरनारायण वर्मा, विनोद कोषाध्यक्ष, संरक्षण मंडल प्रभारी पन्नालाल वर्मा, सह प्रभारी कामता प्रसाद मास्टर, माता प्रसाद वर्मा, अनिल मास्टर, परमलाल शिक्षक, शिवलाल बाबू कालपी, रमेश जालौन, सुरेश धंतौली, रामशंकर एड, हरी सिंह, अजुर्न चाखी, मुन्नीलाल वर्मा, प्रेमनारायण वर्मा, श्रीराम बाजपेई, नवलकिशोर, जानकीशरण वर्मा, प्रेमनारायण वर्मा, छक्कीलाल मिस्त्री, गोविंद विद्रोही, जिलाध्यक्ष संतराम रूबी, महामंत्री डा. सीताराम जयसरिया ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा. नरेश वर्मा महासचिव एवं बैजनाथ एडवोकेट तथा कामता प्रसाद मास्टर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मन्नीलाल प्रधानाचार्य, रामकुमार इंजीनियर मौजूद रहे। कोरी समाज के उभरते कलाकारें को भी सम्मानित किया गया। सम्मेलन में घनाराम मास्टर, तुलसीराम इंस्पेक्टर आदि ने सामाजिक चिंतन, शिक्षा एवं आरक्षण तथा रोजगार आदि पर गहन चर्चा की।






Leave a comment