उरई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र में घर के ही चूल्हे की आंच से घर में भीषण आग लग गई। जिससे हजारों रुपये का अनाज व अन्य सामान खाक हो गया।
ग्राम जखा में रविवार को मध्य रात्रि के बाद माता प्रसाद के घर में चूल्हे की चिंगारी उड़ने से आग भड़क गई जिससे तेज लपटे मचल पड़ीं। इस विभीषिका में घर में रखा उनका 10 कुंतल गेंहूं, दो कुंतल चावल, एक कुंतल चना और दो कुंतल लाही के साथ पहने व ओढ़ने, बिछाने के सारे कपड़े आग की भेंट चढ़ गये।
गत दिनों आई आंधी में अस्त-व्यस्त हुई विद्युत व्यवस्था अभी तक ठीक नही हो पाई है जिससे आग बुझाने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा। लोगों ने हैंडपंप खींचकर आग पर उड़लने के लिए पानी भरा। सुबह क्षेत्र के लेखपाल कृष्णाबाबू खरे ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लगभग 1 लाख रुपये की क्षति अनुमानित की है।






Leave a comment