जालौन-उरई। तहसील कार्यालय में रखा जनरेटर काफी समय से खराब है। जिससे किसानों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी महीनों से खराब जनरेटर को सुधरवाने की सुध अभी तक नही ले पाये हैं।
जनरेटर की खराबी के कारण दूरदराज से आने वाले किसानों को खतौनी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दूसरी ओर तहसील में लगा वाटरकूलर भी ठप्प है। जिससे गर्मी में फरियादियों को ठंडा पानी नही मिल पा रहा है। लोग प्यास की वजह से इधर-उधर भटकते हैं। उन्हें दूषित पानी का पाउच लेने को मजबूर होना पड़ता है।
वैसे तहसीलदार जितेंद्र पाल सिंह का कहना है कि जनरेटर के लिए इस्टीमेट भेजा गया है जल्द ही जनरेटर व वाटरकूलर की व्यवस्था की जायेगी। इसके बाद लोगों को परेशान नही होना पड़ेगा।

Leave a comment