जालौन-उरई। परिवहन राज्य मंत्री के जनपद में धड़ल्ले से दूसरे प्रदेशों की बसें गैर कानूनी तौर पर चलाई जा रही हैं जिससे रोडवेज को भारी चपत झेलनी पड़ रही है।
राजस्थान की एक दर्जन से अधिक शताब्दी बसें उरई से जालौन, मदारीपुर, कुठौंद होते हुए गुजरती हैं और जिले के अंदर सवारियां खुलेआम बैठाती, उतारती हुई देखी जाती हैं। मध्य प्रदेश की बसे भी बगैर काउंटर साइन के आ जा रही है। जिसके लिए नदीगांव, कोंच, बंगरा के नजदीक चोर रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की कर्मभूमि में हालत यह है तो अन्य जगह बस माफिया रोडवेज का कितना ज्यादा भटटा बैठा रहे होगें इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।






Leave a comment