उरई। अवैध रूप से पेड़ों की कटान कर तस्करी के लिए ले जाई जा रही लकड़ी से भरा लोडर कुठौंद थाने की शंकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पकड़ा गया है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
कुठौंद क्षेत्र में लकड़ी की अवैध कटान और तस्करी की सरगर्मी थमने का नाम नही ले रही। सोमवार को शंकरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी कमल प्रताप सिंह ने औरैया की ओर जा रहे लोडर यूपी 75 एम 1236 को रोका जिसमें शीशम और नीम की लकड़ी लदी हुई थी। इसके बाद लोडर के ड्राइवर गोपाल पुत्र राजा सिंह निवासी धरमपुरा थाना रामपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ वन अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया है।






Leave a comment