उरई। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर चार साल बेमिसाल नारे के तहत सोमवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने बाइक रैली कालपी में निकाली। जिसे क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कालपी के भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता व रैली संयोजक दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के आवाहन पर विधायक जन संपर्क कार्यालय में साथियों के साथ एकत्रित होकर रैली का आगाज किया जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर रेलवे स्टेशन, टरननगंज बाजार, खोया मंडी के रास्ते डिग्री कालेज होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची जहां रुककर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियां लोगों को बताई और 2019 में पुनः भाजपा सरकार बनाने की गुजारिश कर चुनाव अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि युवा मोर्चा पूरे दमखम के साथ चुनाव अभियान में जुटेगा।
रैली में भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, राघवेंद्र सिंह जादौन, सुबोध द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, हर्षित पुरवार, विपिन पुरवार सभासद, राकेश कोष्ठा, दीपक शर्मा, रिंकू शुक्ला, आजाद भगत सिंह, मोहित मिश्रा, राजेंद्र साहू, सुनील गुप्ता सभासद, मयंक श्रीवास, सिद्धू तिवारी, अखिलेश तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a comment