उरई। कालपी में 31 मई से 6 जून तक तहसील परिसर में विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के तत्वावधान में किया जायेगा।
चुनाव नजदीक आने के साथ सरकार को रोजगार सृजन के बारे में जनमानस को सकारात्मक संदेश देने की चिंता सताने लगी है। प्रस्तावित शिविर का आयोजन इसी का प्रभाव समझा जा रहा है। यह शिविर 11 से 2 बजे तक प्रतिदिन चलेगा।
उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि इस शिविर में प्रधानमंत्री मुदा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टेंडप इंडिया, हस्त शिल्प पेंशन योजना और एक जिला, एक उद्योग के ऋण आवेदन भरवाये जायेंगे।

Leave a comment