जालौन-उरई। भीषण गर्मी के कारण लगातार घटते जल स्तर की वजह से कई मोहल्लों में जल संकट गहरा गया है।
मोहल्ला जोशियाना, चौधरयाना तथा हरीपुरा के बाशिंदों नवल किशोर, मयंक चौरसिया, गुडडू महाराज, गोलू महाराज, जाफिर, इकबाल आदि एक सैकड़ा लोगों ने जिलाधिकारी के भेजे पत्र में लिखा है कि लगातार घट रहे जल स्तर से निजी हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। आईएसआई मार्का सरकारी हैंडपंप भी ठप्प होने लगे हैं जिससे उनके यहां पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। ज्ञापन में उक्त मोहल्लों में डेढ़ सौ मीटर पाइप लाइन बिछवाकर सरकारी नल लगवाने की मांग की है।






Leave a comment