जालौन-उरई। सौभाग्या योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे गये बिजली कनेक्शनों में विभाग द्वारा बरती गई लापरवाही लोगों में भीषण रोष का सबब बन गई है। जिलाधिकारी से लोगों ने इसकी शिकायत की है।
ग्राम कैथ में सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली विभाग के शिविर में 55 लोगों के कनेक्शन किये गये थे। लेकिन विभाग ने लापरवाही बरत कर सब गुड़गोबर कर दिया। दो घरों में बिजली की बायरिंग तथा मीटर कर्मचारियों ने बाहर ही छोड़ दिये जिससे कनेक्शन की कोई सार्थकता नही रह गयी। कई अन्य उपभोक्ताओं के साथ इसी तरह का व्यवहार हुआ।
मुन्ना लाल, श्यामसुंदर, हरीसिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को इसकी शिकायत भेजते हुए कहा कि कनेक्शन होने से भीषण गर्मी से राहत की उम्मीदें जो हम लोगों ने संजो रखी थी उन पर विभाग ने पानी फेर दिया है। इस संबंध में जब एसडीओ नवीन कुमार से पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि मीटर लगाने के कार्य कंपनी के लोग कर रहे हैं। कनेक्शन का कार्य भी कराया जा रहा है लोग धैर्य रखे।

Leave a comment