उरई। सड़क किनारे झोपड़ी में चल रहा था जुआ का अडडा। पुलिस ने अचानक दबिश देकर पांच लोगों को रंगे हाथो दबोच लिया।
एट थाना क्षेत्र में धुरट रोड पर अखिलेश यादव के खेत में बनी झोपड़ी में ताश के पत्तों से हारजीत का गेम हो रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद दरोगा शिवकरन वर्मा ने फोर्स के साथ दबिश डाल दी। जिसमें मुनेश शर्मा, कमलेश शर्मा, अच्छे लाल पाल निवासीगण एट और अजीत कुमार सिंह निवासी धुरट व नसरत भरसूड़ा को मिलाकर पांच लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इनके पास से साढ़े दस हजार की नगदी बरामद की गई।






Leave a comment