उरई। जालौन-बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास बाइक सड़क पर जा रही गाय से टकरा गई जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बंगरा निवासी रामस्वरूप (50वर्ष) मंगलवार को जालौन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक छिरिया सलेमपुर के पास गाय से टकरा गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर डायल-100 की जीप मौके पर पहुंची और उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

Leave a comment