कोंच-उरई । गत दिवस ट्रैक्टर और मारुति ओमनी में हुई टक्कर में घायल हुये युवक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कैलिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरी 24 मई को कोंच कस्बे के मालवीय नगर निवासी आदर्श तिवारी पुत्र राजेश तिवारी मारुति ओमनी से समथर जा रहा था। पीपरी पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारुति में टक्कर मार दी थी जिसमें आदर्श घायल हो गया था। मंगलवार को उसने ट्रैक्टर चालक हल्के पाल निवासी अटा थाना समथर के खिलाफ एफआईआर कैलिया थाने में दर्ज कराई है।

Leave a comment