कोंच-उरई । एसडीएम उरई विकास कश्यप और सीओ कोंच संदीप वर्मा ने एट थाना क्षेत्र में अबैध बालू खनन तथा ओवरलोडिंग में दस ट्रक धर दबोचे और एट थाने में खड़े करा दिये। अधिकारियों के निर्देश पर थाना पुलिस ने सभी ट्रकों को सीज कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ओवरलोडिंग और अबैध खनन रोकने के लिये एडीएम और सीओ की अगुवाई में अभियान चलाया गया जिसमें एट थाना क्षेत्र के ग्राम चोखरा के समीप उन्हें ट्रकों की पूरी लाइन जाती दिखी जो ऊपर तक बालू से भरे थे। अधिकारियों ने उन्हें रोक कर कागज मांगे तो उनके ड्राइवर बगलें झांकने लगे। अधिकारियों ने सभी ट्रक एट थाने में खड़े करा दिये हैं। एआरटीओ, वाणिज्य कर विभाग और खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment