उरई । पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश व क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार की देखरेख में टीएसआई शिवप्रताप सिंह चैहान के नेतृत्व में एससीपी रामप्रसाद राव ने आज मंगलवार को अपने सहयोगी हमराही का. करन सिंह यादव, होमगार्ड शैलेंद्र दुवे, होमगार्ड नाजिम ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान शहर के भगत सिंह चैराहा पर 15 दोपहिया वाहनों को चैक किया जिनके पास वाहन के मूल कागजात न होने पर मौके पर ही 3000 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया बाकी वाहन चालकों को यातायात नियमों के तहत चलने की हिदायत देकर छोड दिया गया।

Leave a comment