कालपी-उरई । अपराधों पर नियंत्रण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में कालपी कोतवाली के थानेदारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के पुराने हिस्ट्रीशीटरांे की गतिविधियों तथा उनके इतिहास को खंगालने मे जुट गई है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने दर्जन भर  डोजियरों की अलग-अलग सूची को थानेदारों तथा चैकी इंचार्जो को सौप दी है। टरननगंज पुलिस चैकी इंचार्ज मनोज गुप्ता के मुताबिक हमारे  चैकी क्षेत्र मे रहने वाले दो डोजियरो के सत्यापन तथा इतिहास की हकीकत अभिलेखों मे दर्ज की जा रही है।

Leave a comment