* 1 से 30 जून तक वोटर बनाने को घर घर सर्वेक्षण, दिव्यांगों का ब्यौरा भी रजिस्टर में दर्ज करना होगा

* गांव में डुगडुगी और शहर में लाउडस्पीकर से करना होगा मतदाताओं को जागरूक

कोंच-उरई । मतदाता सूचियों के निरंतर पुनरीक्षण का कार्य दो दिन बाद शुरू होने के पहले मंगलवार को तहसील क्षेत्र के सभी ढाई सौ से ज्यादा बीएलओज को तहसील सभागार में मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया और पुनरीक्षण में उन्हें क्या क्या करना है, के बाबत विस्तार से बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर बीएसए राजेश शाही ने बीएलओज को बताया कि उन्हें घर घर जाकर सर्वेक्षण करना है और 1 जनवरी 2019 को जो भी अपनी आयु अट्ठारह बर्ष पूरी कर रहे हैं उन्हें निर्वाचक नामावलियों में जोडऩे का काम करना है।

 

उन्होंने इस बात पर खासा जोर दिया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिये बाकायदा प्रचार माध्यमों का सहारा लेकर जरूरी सूचनायें उन तक पहुंचानी हैं। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक बीएलओ को अपने बूथ से जुड़े दिव्यांगों का पूरा ब्यौरा अपने रजिस्टर में दर्ज करना होगा जिसमें दिव्यांगता का प्रतिशत क्या है और किस प्रकार की दिव्यांगता है।

निकट भबिष्य में आने बाले लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की मुहिम शुरू हो गई है। इससे पूर्व बीएलओज को बाकायदा प्रशिक्षण देने के लिये मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को भी भेजा गया। विधानसभा क्षेत्र माधौगढ (आंशिक) के 210 तथा विधानसभा उरई (आंशिक) के 47 बीएलओज को दिये गये इस प्रशिक्षण की खास बात यह रही कि बीएलओज अब निर्वाचक नामावलियों की दुरुस्ती के अलावा समय समय पर मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाते रहेंगे। तहसीलदार भूपाल सिंह ने बताया कि जागरूकता के कार्य में बीएलओ बूथ स्तरीय मतदाता साक्षरता क्लब के सदस्यों का भी सहयोग ले सकेंगे। इसके लिये वे निर्धारित प्रचार माध्यमों का सहारा लेकर गांव में डुगडुगी तथा शहर में लाउडस्पीकर से मतदाताओं को जागरूक करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 1 से 30 जून तक घर घर जाकर बीएलओ सर्वेक्षण करेंगे और नये मतदाता बढाने, फोत हो चुके मतदाताओं के नाम काटने तथा अन्य संशोधन करने का काम निर्धारित प्रपत्रों फॉर्म-6, 7 तथा 8 व 8 (ए) में सूचनाओं की प्रबिष्टिïयों के साथ करेंगे। बूथ के अंतर्गत जिस परिवार में दस से अधिक मतदाता हैं उनकी अलग सूची रजिस्टर में दर्ज करें, बूथ में कितने दिव्यांग हैं और दिव्यांगता की श्रेणी क्या है, इसका भी ब्यौरा बीएलओ को अपने रजिस्टर में अलग से दर्ज करना होगा। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश राजपूत, आरके अशोक कुशवाहा, विजय नारायण, रवीन्द्र पांचाल, लाखनसिंह, सरोजलता, सीताराम, मसलतीदेवी, कुसुमसिंह, यशवंतसिंह, रामजीलाल, कैलाश, प्रमोद, शमसुद्दीन, अनिल गोस्वामी, अमरनाथ, चंद्रभान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment