कालपी-उरई । पुलिस उपाधीक्षक कालपी सुबोध गौतम ने अवगत कराया है कि सर्किल के आटा, कदौरा, कालपी तथा चुर्खी थाना क्षेत्रों मे रमजान शरीफ, अलविदा जुमा तथा ईद की नमाजों को कुशलता पूर्वक निपटाने के लिये पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किये गये है। आगामी दिनों मे अलविदा जुमा तथा ईद के पर्व को मददे नजर रखकर सभी थाना क्षेत्रों मे अलग-अलग पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कराई जायेगी। मीटिंग में जो-जो भी मुददे तथा समस्याये उजागर होगी। उन समस्याओं का समय के अन्दर समाधान करा दिया जायेगा। क्षेत्रीय जनता तथा गणमान्य नागरिकों तथा सम्बन्धित विभागीय अफसरों के सुझाव भी आमंत्रित किये जायेगे। उन्होंने बताया कि त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

Leave a comment