0 बिना जांच के ही बेटे सहित बाप व् अन्य के खिलाफ लिखा मुकदमा

कदौरा-urai । कदौरा क्षेत्र में गत दिन घर से गायब युवती को लेकर परिजनों ने गांव के ही युवक सहित उसके बाप व् अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया ।

ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम रोगी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी गत दिन से गायब है एव शक के आधार पर उसने ग्रामीण बउवा पुत्र मइयादीन व् मइयादीन पुत्र चुन्नुपाल सहित अन्य के खिलाफ अपहरण व् जान से मारने का आरोप लगाया जिस पर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर आरोपी बाप बेटे सहित अन्य के खिलाफ धारा 366 व् 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। वही ग्रामीणों द्वारा बताया कि फरार आरोपी युवक व् युवती का काफी समय से प्रेम प्रसंग चलता रहा और मौका देख दोनों फरार हो गए है साथ ही आरोपी युवक के परिजनों को नाहक फंसाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर दर्ज मामले में कम से कम जांच की गयी होती तो शायद बाप बेटे दोनों एक युवती के अपहरण में शायद दोषी न होते फिलहाल उक्त मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप द्वारा बताया गया कि गायब बेटी के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक बाप बेटे सहित अन्य के खिलाप मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है।

Leave a comment