कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र ग्रामीणांचल में एक वृद्ध को हार्ट अटैक पड़ जाने से उसने स्वास्थ्य केन्द्र में ही दम तोड़ दिया जिससे परिजनों द्वारा हंगामा काट पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पोस्टमार्टम की बात सुनकर परिजनांे द्वारा मना करते हुए मृतक का दाह संस्कार किया गया। ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र ग्राम हरचन्द्रपुर में वृद्ध जगत प्रसाद की अचानक तबियत बिगड़ गयी जिसे आनन फानन कदौरा स्वास्थ्य ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उनका उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन हार्ट अटैक पड़ने से वृद्ध की मौत हो गयी। मौत से दुखी परिजनों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा काटते हुए पुलिस को सूचना दे दी गयी। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम की बात कही तो परिजन नकारते हुए शव को घर ले गए एवं उसका दाह संस्कार कर दिया गया। मामले में चिकित्साधिकारी डा. शशिकांत द्वारा बताया गया कि उक्त वृद्ध को दमा की बीमारी थी अटैक पड़ने से जिनकी मौत होने की बात कही गयी।






Leave a comment