उरई। प्रसिद्ध समाजसेवी यूसुफ अंसारी अलमारी वाले हर वर्ष ईद के त्यौहार की खुशियां गरीब, असहाय और मजलूम लोगों के बीच बांटने का काम करते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने एक पखवारे से अधिक समय पहले से बजरिया स्थित अपने आवास से ईदी बांटना शुरू कर दिया है।
रमजान के महीने में मौमिनों के लिए रोजा की तरह ही गरीबों को ईद की खुशी में किसी तरह की कमतरी का एहसास न होने देने के प्रयास बताये गये हैं। जिन्हें अमली रूप देते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यूसुफ अंसारी ने अपनी टीम के हलीम अंसारी, कासिर, शोएब हाफिज, रियाज अहमद, आलिम अंसारी आदि के सहयोग से बजरिया स्थित आवास पर गरीब, असहाय और मजलूमों के लिए कर्ज के स्वरूप उपहारों को बांटने का काम ईद के पखवारे के पहले शुरू कर दिया। इस सिलसिले में लगभग एक सैकड़ा अकीदतमंत महिलाओं और पुरुषों को नये कपड़े भेंटकर उन्होंने उसी के साथ उनकी ईद मनाने की प्रार्थना की।
जिन लोगों को उनका हक सौंपा गया उनमें अफतरी, सब्बीर, जोधा, कशिश, काजू, आफरीन, नगमा, जीशान, आमना, आतिया, दिलशाद, रुखसार आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सूची तैयार करने का काम पांच जून तक पूरा कर लिया जायेगा। ईद का त्यौहार 16 या 17 जून को पड़ेगा। इसके पहले उपहार वितरित हो जायेगें।






Leave a comment