उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मलकपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया तांकि मौत का कारण पता लगाकर छानबीन आगे बढ़ाई जा सके।
उक्त ग्राम निवासी दीपक कुमार की पत्नी सोना तिवारी (32वर्ष) की बुधवार को सुबह अचानक घर में रहस्मय ढंग से मौत हो गयी। सोना दो बच्चों की मां थी। उसकी मौत की खबर मिलने पर पिता रामकृपाल तिवारी मलकपुरा पहुंच गये और उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या की है। जिसकी वजह से मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। मामला तूल पकड़ते देख दरोगा केशव दयाल ने रामकृपाल तिवारी से लिखित शिकायत लेकर मृतक के शव को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment