उरई। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुठौंदा बंगरा में समाजवादी पार्टी के युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी ने भव्य महोत्सव में रामलीला का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामचरित मानस से प्रेरणा लेकर लोग बुुराईयों को छोड़कर अच्छाइयों का साथ दे और अपने परिवार को हमेशा खुश रखें।
रामेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि बड़े बुजुर्गों के सम्मान की नसीहत रामचरित मानस से मिलती है जिसे भुलाना नही जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम की तरह धर्म, जाति से ऊपर उनका सभी लोगों को साथ में जोड़कर राजनीति की जानी चाहिए।
इस मौके पर अरविंद दुबे, अभिषेक, त्रिगुनायक, कृष्णा दुबे पुजारी, कल्लू महाते, उमंग दीक्षित, अमन गुबरेले, सौरभ, राहुल कटारे, ऋषभ दीक्षित, विक्रांत सोनी, अनुज श्रीवास्तव, हनी कुशवाहा, रंजीते व शिवम सहित कई युवा उपस्थित रहे।






Leave a comment