उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा में तेज आंधी के कारण टूटकर गिरे बिजली के खंभों से अराजकतत्व तार चुराकर रफूचक्कर हो गये। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कर दी गई है।
हरीपुरा निवासी रामप्रकाश ने पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया कि 24 मई को आई आंधी में उनके निजी टयूबवैल के आधा दर्जन विद्युत खंभे धराशाई हो गये थे जिनमें से अज्ञात चोर पिछली रात तार चुराकर चंपत हो गये पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a comment