उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले स्थानीय दुकानदारों ने बुधवार को खाद्य सुरक्षाधिकारी प्रियंका सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन उनके कार्यालय में सौंपा।
प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों के जत्थे में जिलाध्यक्ष केदार अग्रवाल और नगर अध्यक्ष मो. साजिद खान के साथ कई पदाधिकारी शामिल थे।
व्यापारी नेताओं ने बताया कि प्रियंका सिंह ने कई दुकानदारों के नमूने लेने के बाद उनसे रिश्वत ऐठकर नमूने वापस कर दिये। दुकानदारों से मासिक उगाही का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रियंका सिंह और उनका प्राइवेट ड्राइवर अनुज दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुऐं जबरन दुकानदार से ले जाता है और उनके नमूने भरने की धमकी देकर खाद्य सामग्री का पैसा नही देता। विवेक गुप्ता, अनुराग, पवन पंडित, अजय कुमार, प्रदीप यादव, अखिलेश, माताप्रसाद, अविनाश गुप्ता आदि भी शामिल थे।

Leave a comment