उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में युवा आदर्श समाज कल्याण समिति के सहयोग से तंबाखू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन बघौरा स्थित जय मां दुर्गें गेस्ट हाउस में किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश अनिल कुमार यादव ने तंबाखू के सेवन से जीवन को होने वाली हानियों के बारे में बताया। गोरखपुर निवासी नशा उन्मूलन कार्यकर्ता हीरालाल यात्री ने फोन पर कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा और संचालन अश्वनी कुमार मिश्रा ने किया।
महेंद्र प्रताप सिंह दाऊ, गजेंद्र सिंह चौहान, विवेक समाधिया, ऋषि माहेश्वरी, कुलदीप गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। सभी ने धूम्रपान निषेध की शपथ ली। कार्यक्रम के संयोजक और युवा आदर्श समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।






Leave a comment