उरई। कैराना और नूरपुर में महागठबंधन प्रत्याशियों की जीत पर राष्ट्रीय युवा लोकदल के जिलाध्यक्ष सुनील राठौर के नेतृत्व में जोरदार जश्न मनाया गया। इस अवसर पर सुनील लोहिया ने कहा कि इन परिणामों से खोखले वायदे करने और झूठे सब्जबाग दिखाने वाली केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की पोल खुल गई है।
उन्होंने कहा कि जहां बिजली, पानी, सड़क की आवश्यकता है वहां राज्य व केंद्र सरकारें डिजिटल सेवाएं देने के नाम पर लोगों को बहला रही हैं। इनकी नीतियों से मंहगाई आसमान छू रही है। मध्यम वर्ग और गरीबों का जीना दुश्वार हो गया है।
इस मौके पर कल्पना परिहार, कायम खान, जितेंद्र राजपूत, हिमांशु निरंजन, दिव्यांशु गुप्ता, हाशिम अंसारी, पुष्पा देवी, असगर खान, मुन्ना खां, अशोक कुमार, आशीष प्रजापति, शेखर, कमल हासन, ताज आलम, पुष्पेंद्र यादव, ऋषि कुमार, आकाश यादव आदि लोग उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां भी बांटी।
उधर कालपी में भी इस जीत के उपलक्ष्य में मिठाइयां बांटकर गोले दागे गये। युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव, गुलाब सिंह, आशुतोष राणा, उबेश पठान, विशाल यादव, इमरान चिश्तिया, गुडडन अंसारी, हेंमंत शास्त्री, अनुज ठाकुर, ऋषभ विश्नोई, अनिरुद्ध यादव, रवि ठाकुर, आशू बाजपेयी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment