उरई। माधौगढ़ में नये एसडीएम के तेवर के कारण अवैध रूप से बालू ढोने वाले माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
माधौगढ़ में नये एसडीएम मनोज कुमार सागर ने चार्ज लेते ही बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने की घोषणा की थी। इसके अनरूप गुरुवार को उन्होंने बंगरा नहर के पास मध्य प्रदेश से आ रहे बालू के आठ ओवर लोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। एसडीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

Leave a comment