उरई। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए आयोजित योग शिविर का शुभारंभ एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका सुविधा इटौरिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजाअर्चन के साथ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ योग साधिका मंजुला जी उनके सहयोग और निर्देशन के लिए मौजूद रहीं।
शिविर में प्रतिभागियों ने बारिश के व्यवधान से विचलित हुए बिना प्राणायाम एवं आसनों का पूर्णाभ्यास किया। संगठन की मंडल सचिव एवं शिविर की मुख्य योग शिक्षिका अरुणा सक्सेना ने प्रतिभागियों को नटराज आसन, वृक्षासन, गरुणासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, अर्थचक्रासन एवं पर्वतासन का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर सुविधा जी ने महिलाओं को नियमित योग के फायदे बताये। संगठन की जिलाध्यक्ष एवं योग शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष शोभा शाण्डिल्य ने भी महिलाओं को मोटीवेशनल टिप्स दिये। शिविर में अर्चना माहेश्वरी बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या आभा तिवारी उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से शिवानी, मधु, रेखा, अनुराधा, अलका विश्नोई, जोया, प्रीति, रागिनी आनंद, कल्याणी, सरोज सहित 40 महिलाओं ने योग प्राणायाम के गुर सीखे।







Leave a comment