उरई। लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन में अकबर अली अपने ही गांव की एक लड़की को फुसलाकर अपहृत कर ले गया था। लड़की के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर आटा पुलिस ने दोनों को आटा-इटौरा बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया।
बाद में पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया और आरोपी अकबर अली की गुरुवार को विधिवत गिरफ्तारी दर्शाकर उसे जेल भेज दिया।

Leave a comment