* एएसपी की अगुवाई में बीती रात कस्बे में भारी पुलिस बल ने फुट पेट्रोलिंग कर रौंदी सड़कें

कोंच-उरई । बीती रात ‘ऑपरेशन आल आउटÓ के तहत पुलिस के भारी बूटों की धमक से अराजक तत्वों के हौसले पस्त हो गये। एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस के पूरे फोर्स ने फुट पेट्रोलिंग की और जगह जगह चेकिंग की। इस ऑपरेशन में कमोवेश दो दर्जन अनलॉक्ड और बिना नंबर की बाइकें पुलिस ने उठा कर कोतवाली में खड़ी करा दी, एक स्विफ्ट गाड़ी भी कोतवाली पहुंचाई गई जिसमें कतिपय लोग बैठ कर शराब पी रहे थे।

 

 

 

डीजीपी के बिशेष निर्देशों पर पुलिस ने बीती रात कस्बे में ‘ऑपरेशन आल आउटÓ चलाया गया जिसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में सीओ संदीप वर्मा, कोतवाल विनोदकुमार मिश्रा, एसएसआई दिलीप वर्मा, थानेदार रामकुमार सिंह चौहान, सर्वेशकुमार, सुरेन्द्रकुमार सिंह, जितेन्द्रसिंह, योगेश पाठक, जितेन्द्रकुमार तथा कोतवाली का पूरा फोर्स सड़कों पर दिखा। पुलिस ने मुख्य राजमार्ग, रामगंज बाजार, सर्राफा बाजार, बस स्टैंड, टैम्पो स्टैंड जैसी जगहों पर पहुंच कर चेकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने होटल ढाबों पर भी चेकिंग की। पुलिस ने नागरिकों से भी बातचीत कर उनकी समस्यायें पूछीं। अभियान के दौरान तीन सवारियां लदीं, बिना नंबर की तथा रोड किनारे पार्क की गईं अनलॉक्ड 34 बाइकें पुलिस कोतवाली उठा ले गई जिन्हें बाद में जुर्माना बसूल कर छोड़ दिया गया। एक स्विफ्ट गाड़ी में कुछ लोग बैठ कर शराब पी रहे थे, उसे भी पुलिस ने उठा कर कोतवाली में खड़ी करके सीज कर दिया है। एएसपी ने अभियान के बाबत बताया कि लोगों में सुरक्षा का माहौल पैदा हो और जनता में पुलिस का भरोसा बना रहे, इसी उद्देश्य को लेकर डीजीपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

 

Leave a comment