उरई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम से क्षुब्ध समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अंबेडकर चैराहे पर जाम लगाकर भारी बबाल काटा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से झूमाझटकी हुई। नगर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए संयम से काम लिया और अंततोगत्वा ज्ञापन लेकर उन्हें शांत करा दिया। उधर बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच ने भी इस मामले में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में इस बार 70 प्रतिशत छात्र असफल हो गये हैं जिससे छात्रों में असंतोष की लहर है। आज कापियां जांचने का आरोप लगाते हुए इस मुददे पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया। छात्र फैक्ट्री एरिया चैकी इचांर्ज एपी पांडेय से भिड़ गये। प्रभारी निरीक्षक रुद्रकुमार ंिसह ने इस पर कड़े तेवर दिखाये तो उनसे भी छात्र नेताओं की जमकर झड़प हुई। बल प्रयोग की नौबत आती देख नगर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने किसी तरह मामले को संभाला। प्रदर्शन में मोनू यादव, राहुल बाबा, आकाश वर्मा, सलमान रजा के अलावा पूर्व सपा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव मौखरी भी शामिल रहे।
उधर बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच ने कुलदीप कुमार बौद्ध के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उनका आरोप था कि दलित व अन्य वंचित समुदाय के छात्रों को उच्च शिक्षा से रोकने के लिए साजिश के तहत मूल्यांकन में गड़बड़ी की गई है। क्योंकि छात्रों के फेल होने पर उन्हें स्कालरशिप से वंचित होना पड़ेगा। जिसके बिना वंचित समुदाय के छात्र पढ़ाई नही कर सकते। ज्ञापन देने वालों में निर्भय कुमार, पंचम सिंह, अतुल कुमार, राजेश गौतम, संजय कुमार, शिवानी, कल्पना, संगीता आदि शामिल रहे।






Leave a comment