उरई। आटा पुलिस ने सौतेले पिता को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता की मां ने अपने पहले पति की संतान के साथ किये गये इस अनाचार की रिपोर्ट आटा थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद आटा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी। सोमवार को जब वह भागने के फिराक में आटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तभी पुलिस ने दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, उप निरीक्षक महेश चैधरी, आरक्षीगण शैलेंद्र, योगेंद्र सिंह और रजनेश शामिल थे।






Leave a comment