उरई। छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। यह घटना कदौरा थाना क्षेत्र के हासा में हुई जहां अशोक की पुत्री शिवांगी (19वर्ष) की हालत विषाक्त खाने से गंभीर हो गई। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके जहर खाने का कारण बताने में परिजन कतरा रहे हैं।

Leave a comment