उरई। चुर्खी रोड पर प्रेम बंधन विवाह घर के पास सींचपाल के घर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हो गई।
मोहल्ला अंबेडकर निवासी सींचपाल यतेंद्र कुमार बबलू आज सुबह मकान की चाबी भतीजे सतेंद्र को देकर डयूटी पर जालौन चले गये थे। इसी बीच दोपहर लगभग 12 बजे सतेंद्र भी मोहल्ले में ही एक रिश्तेदारी में चला गया। सूना घर पाकर अज्ञात बदमाशों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और भीतर घुस गये। जहां उन्होंने अंदर के कमरे का ताला तोड़ डाला और संदूक तोड़कर उसमें से तमाम जेवरात उठा ले गये।
बाद में यतेंद्र का छोटा भाई राजू ग्वालियर से लौटकर घर पहुंचा तो उसे ताले टूटे मिले। उसने हड़बड़ाकर सतेंद्र को फोन किया। घटना की सूचना डायल-100 को दे दी गई। यतेंद्र ने कोतवाली में भी तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।






Leave a comment